अवैध कोयला परिवहन के आरोप में ट्रक चालक गिरफ्तार, दो ओवरलोडेड ट्रक भी जप्त।
गया, बिहार।
जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत काहुदाग के निकट से जीटी रोड पर अवैध कोयला परिवहन करते हुए एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है।वही ओवरलोडेड दो ट्रकों को भी जप्त किया गया है। इस आशय की पुष्टि करते हुए बाराचट्टी थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने बताया कि आज दोपहर एन एच 19 पर अवैध कोयला परिवहन करने के दौरान दो ओवरलोडेड ट्रक को जप्त किया गया है। इस ट्रक पर से एक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है,जबकि दूसरा चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कांड संख्या 369/2026 के तहत चालक पर प्राथमिक दर्ज किया गया है। गिरफ्तार चालक का नाम ईश्वर प्रसाद है, जो हजारीबाग जिले के इचाक थाना अंतर्गत चपरख गांव का रहने वाला है।उन्होंने बताया इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Comments
Post a Comment