महाराजपुर में सपा का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग।
हफीज अहमद खान
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
समाजवादी पार्टी की ओर से बुधवार को 217 महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के कानपुर ग्रामीण स्थित नरवल तहसील में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी नरवल को सौंपा गया। सपाइयों ने ज्ञापन राष्ट्रपति तक भेजने का अनुरोध करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।
कार्यक्रम का नेतृत्व महाराजपुर विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव ने किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निष्पक्ष चुनाव और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा बेहद जरूरी है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र को मजबूत करने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी।प्रदर्शन में समर यादव, फतेह बहादुर गिल, मनोज शुक्ला, साधु यादव, विजय यादव, अर्पित यादव, रोहित दीक्षित (वार्ड अध्यक्ष, 82 जरौली), रोहित यादव, उमेश तिवारी (विधानसभा महासचिव), ज्ञानेंद्र मिश्रा,नूर मोहम्मद,धीरेंद्र यादव (सेक्टर),अजीत यादव,धर्मेंद्र यादव,अजमेरी सिद्दीकी, दीपेंद्र विश्वकर्मा,शिव सिंह यादव (पूर्व पार्षद), सुरेश मिश्रा,मनोज यादव, दिलीप प्रजापति अंकित यादव, अनिल यादव सहित विधानसभा क्षेत्र के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment