राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार - इमरान कुरैशी

-पीसीसी सचिव इमरान कुरैशी ने पूर्व विधायक की हत्या पर दु:ख जताया।
वसीम अकरम कुरैशी 
श्रीमाधोपुर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इमरान कुरैशी ने प्रदेश में बेलगाम हो रही कानून-व्यवस्था पर सरकार व प्रशासन की कमजोर हो रही पकड़ को कुसूरवार ठहराया है। वहीं जनप्रतिनिधियों नर हो रहे हमले और पूर्व विधायक की हत्या पर गहरा दु:ख जताते हुए इसे सरकार की विफलता बताया है। उन्होंने कहा-प्र्रदेश में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और भाजपा सरकार ने पुलिस को अपराधियों को पकड़ने के बजाय चुनाव लड़ने वालों की सूची बनाने और पार्षदों को पकड़कर लाने में लगा रखा है। राजस्थान पुलिस की जितनी बदनामी पिछले डेढ़ महीने में हुई है, उतनी 75 वर्षों में नहीं हुई।
एक बयान में पीसीसी सचिव इमरान कुरैशी ने कहा-अधिकारी और कर्मचारी याद रखें, आपने संविधान की शपथ ली है, भाजपा की गुलामी की नहीं। आपकी तनख्वाह गरीब जनता के खून-पसीने से मिलती है, भाजपा के नेताओं की जेब से नहीं। जनता के सेवक बनिए, भाजपा के एजेंट नहीं। जो अधिकारी भाजपा के एजेंट बनकर काम करेंगे, उन्हें आने वाले समय में जवाबदेही से बचने नहीं दिया जाएगा। सत्ता किसी की जागीर नहीं है, न हमेशा एक जैसी रही है और न रहेगी।
कुरैशी ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले भरतपुर में भाजपा के पूर्व विधायक की पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या हो जाए, तो इससे बड़ी प्रदेश की कानून-व्यवस्था की विफलता और क्या होगी? वे बोले-राजस्थान वीरों की भूमि है, जहां लोग झुकना नहीं, शीश कटाना जानते हैं। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी जी का बब्बर शेर है, जो भाजपा के अन्याय, अत्याचार और दमन के खिलाफ र्इंट का जवाब पत्थर से देने का जिगरा रखता है। इमरान कुरैशी बोले-समय बदलेगा, सत्ता का अहंकार टूटेगा और जनता पर किए जा रहे एक-एक अन्याय का हिसाब लिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम