मजदूर किसान विकास संस्थान ने वंचित बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का किया वितरण।
कुपोषण मुक्ति के लिए भी जारी है पहल।
गया, बिहार।
जिले के डोभी प्रखंड के कुरमावां पंचायत अंतर्गत मंझियावा एवं बलजोरी बिगहा तथा नदरपुर पंचायत के खगड़ाही गांव में जीव दया फाउंडेशन के सहयोग से मजदूर किसान विकास संस्थान द्वारा बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान तीनों गांवों के कुल एक सौ बच्चों को स्कूल बैग के साथ सात पीस किताब, पेंसिल, रबर, कटर, रंग भरने की सामग्री, स्लेट सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।
संस्था की ओर से बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र के छोटे बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। इसके साथ ही 7 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए प्रतिदिन अमूल दूध एवं बिस्कुट उपलब्ध कराया जा रहा है। बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा भी दी जा रही है, ताकि उनमें कम उम्र से ही पढ़ाई के प्रति रुचि विकसित हो सके।कार्यक्रम में मजदूर किसान विकास संस्थान के सचिव रामदेव प्रसाद, कोषाध्यक्ष शिवनंदन रविदास, संस्था की सदस्य उमा देवी सहित तीनों गांवों की अनुदेशिकाएं नीलम कुमारी, मंजू कुमारी एवं शोभा कुमारी मौजूद रहीं। वहीं ग्रामीण महिलाओं में चिंता देवी, फूलकुमारी देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।संस्था के सचिव रामदेव प्रसाद ने बताया कि ग्रामीण बच्चों को शिक्षा और पोषण से जोड़ने के लिए संस्था लगातार प्रयासरत है। शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Comments
Post a Comment