महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के लिए संकल्प।

जंगल धूसड़, गोरखपुर :
सत्य, अहिंसा, सादगी, त्याग और राष्ट्रसेवा के उनके आदर्श सदैव हम सभी को प्रेरणा देते रहेंगे ।  उक्त बातें शुक्रवार को जंगल सुभान अली स्थित एसएमए मेमोरियल कालेज में मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैय्यद जमाल अहमद ने गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर कही । उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि स्वच्छता एवं सादगी प्रिय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के देश में प्रत्येक नागरिक अनुशासन प्रिय है । हमें आज के दिन उन दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया । प्रतिदिन की दिनचर्या में लोगों से स्वच्छ भारत एवं स्वस्थ भारत के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता अभियान चलाने का संकल्प दिलाया ‌। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमिला जमाल व संचालन प्रधानाचार्य संदीप मिश्रा तथा प्रवक्ता अनूप कुमार सिंह ने किया । इस अवसर पर प्रधानाध्यापक वीके श्रीवास्तव, राजकुमार, निराला, संतोष निषाद, अरविंद गुप्ता, दुर्गेश, छात्राध्यापक मनीषा यादव व प्रतिभा यादव तथा सुभावती देवी के अलावा दर्जनों लोग मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम