तेज रफ्तारआमने-सामने दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत,दो हुए घायल।
बेतिया, बिहार।
तेज रफ्तार की कहर से एक युवक की हुई मौत,दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि लोरिया बाघ मुख पथ इन एच 727 पर सिसवनिया धनगर टोली के नजदीक तेज रफ्तार दो बैंकों की आमने-सामने टक्कर हो गई हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए दुर्घटना के बाद मौके पर अपना तफरी मच गई अपार भीड़ जमा हो गई सूचना मिलने पर एनएचई की एंबुलेंस से तीनों घायलों को लोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जांच के बाद डॉक्टरों ने एक युवक को मृत् घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को देखते हुए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।स्थानीय ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि 2माह केअंदर दर्जनों घटनाएं घटी हैं,जिनमें कई लोगों की मौत हो गई है, इन सभी घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने सड़क पर डिवाइडर निर्माण की मांग की है।मृत् युवक की पहचान नहीं हो सकी है,पुलिस मृत युवक की पहचान में जुटी हुई है।
घायल युवक की पहचान
नगर पंचायत लौंरिया के
पड़रौन निवासी,संजय साह के 25 वर्षीय पुत्र,विकास कुमार के रूप में की गई है
Comments
Post a Comment