टूटी सड़कों और जलभराव से परेशान लोगों की समस्याओं को लेकर सपा यूथ ब्रिगेड ने डीएम को सौंपा ज्ञापन।

हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में टूटी सड़कों, गड्ढों और भारी बारिश के कारण उत्पन्न जलभराव की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जिलाधिकारी कानपुर नगर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल राहत और स्थायी समाधान की मांग की।सपा यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष ठा. सौरभ सिंह ने कहा कि क्षेत्र के कई वार्डों और मोहल्लों में सड़कें लंबे समय से क्षतिग्रस्त हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि सीएम ग्रिड योजना के तहत लंबे समय से चल रहे सड़क कार्य और खुदाई के कारण कई स्थानों पर जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। लोगों के घरों तक पानी पहुंचने से जनजीवन प्रभावित है।ज्ञापन के माध्यम से तीन प्रमुख मांगें रखी गईं। इनमें टूटी सड़कों और गड्ढों की जल्द मरम्मत, जलभराव वाले मोहल्लों और वार्डों का निरीक्षण कर पानी निकासी की व्यवस्था कराने तथा बाढ़ और जलभराव से प्रभावित लोगों को राहत एवं नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग शामिल है।इस दौरान मुनि शुक्ला, परवेज मंसूरी, पंकज यादव, शादाफ आलम, मोहम्मद शाजेब, आकाश यादव, आदित्य द्विवेदी, अभिराज दिवाकर और पुनीत कटियार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम