रात्रि समय पुलिस कस्टडी में लेने के बाद दिलशाद अंसारी की मौत रहस्मय।
बेतिया, बिहार।
स्थानीय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के औरहीया बढ़ाई टोला,वार्ड संख्या 3 निवासी,दिलशादअंसारी उम्र 25 वर्ष को पुलिस ने रात्रि समय पड़कर अपने कब्जे में लेकर ले जाने के बाद उसकी मौत पर उसके परिजनों ने पुलिस की कार्यवाही,घटना के परिस्थितियों को लेकर प्रश्न खड़ा किया है।घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि युवक दिलशाद फाइनेंस कंपनी में काम करता था,उसके परिवार में पत्नी,नगमा खातून,4 माह की एक बच्ची है। मृतक के पिता अकबर अंसारी ने संवाददाता को बताया कि रात्रि करीब 2:00 बजे सहोदरा थाना,बानूछापर थाना की पुलिस दो गाड़ियों में भरकर घर परआई, दिलशाद कोअपने साथ ले जाने लगी,पूछने पर बताया कि पूछताछ के लिए ले जा रहे हैं।बाद में पता चला कि पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट में ले गई है।बाद में पुलिस वालों ने परिवारजनों को बताया कि दिलशाअंसारी गाड़ी से कूदकर भाग रहा था तभी वह गिर गया,उसके पैर में चोट के कारण पैर की हड्डी टूट गया,घटना के बाद इलाज के लिएअस्पताल में पहुंचाया गया,जहां उसकी मौत हो गई।परिवारजनों को मौत की सूचना मिलने पर कई प्रश्न खड़ा किए हैं।
पुलिस ने संवाददाता को बताया किअभियुक्त सहोदरा थाना कांड संख्या 65/25 का नामजद अभियुक्त था। पुलिस ने संवाददाता को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही वस्तुस्थिति स्पष्ट होगी।
Comments
Post a Comment