रिंग रोड और एलिवेटेड रेलवे ट्रैक परियोजनाओं को गति देने के निर्देश।

हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश। 
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने रिंग रोड और 15.51 किलोमीटर लंबी मंधना-अनवरगंज एलिवेटेड रेलवे ट्रैक परियोजना की समीक्षा कर भूमि एवं परिसंपत्तियों से जुड़े लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित गैस पाइपलाइनों, विद्युत उपकेंद्र और मकानों से संबंधित समस्याओं का समाधान कर नियमानुसार मुआवजा देने को कहा। रेलवे अधिकारियों को टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।
38 गांवों में चल रही चकबंदी की समीक्षा
जिलाधिकारी ने जनपद के 38 गांवों में चल रही चकबंदी प्रक्रिया की भी समीक्षा की। उन्होंने पुराने वादों का समयबद्ध निस्तारण करने और किसानों की आपत्तियों व शिकायतों का पारदर्शिता के साथ समाधान करने के निर्देश दिए। तीन गांवों में इस वर्ष के अंत तक चकबंदी प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम