महात्मा गांधी जयंती पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम।
मराठवाड़ा। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, मराठवाड़ा इकाई की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, शांति और मानवता के सिद्धांतों को याद करते हुए उनके विचारों को समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक एवं दैनिक औरंगाबाद सिटीजन्स के सम्पादक श्री चौधरी इरशाद साहब की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही संगठन सचिव सैयद अनवर कादरी तथा India Khabar के ब्यूरो चीफ सहित पत्रकार एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी जी के जीवन और देश की स्वतंत्रता में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि वे समाज में भाईचारे, शांति और आपसी सद्भाव को मजबूत करने वाले संदेश को आगे बढ़ाएं।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द एवं सामाजिक एकता का संदेश देते हुए किया गया।
Comments
Post a Comment