गांधी-शास्त्री जयंती पर युवजन सभा ने दी श्रद्धांजलि, ‘वोट बचाओ’ अभियान की तैयारियों पर हुई चर्चा।
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर समाजवादी युवजन सभा, कानपुर महानगर के अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी ने अपने साथियों के साथ दामोदर नगर स्थित कैंप कार्यालय में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर आगामी 2 से 8 अक्टूबर तक प्रस्तावित ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर संगठनात्मक चर्चा की गई। अर्पित त्रिवेदी ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप युवजन सभा द्वारा बैठक आयोजित कर अभियान की रूपरेखा तैयार की जाएगी।बैठक में बड़े चौराहे से पैदल मार्च निकालने तथा मार्च के उपरांत मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले के दहन का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने और अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।इस दौरान सुधीर त्रिवेदी,संतोष पांडेय,सुकांत शर्मा,रोहित दीक्षित, विकास वर्मा,मोहम्मद अली,अभिषेक रावत,शिवम जायसवाल,सौरभ यादव,केशव यादव,मनीष यादव,आदित्य सिंह आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment