बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन, विशेषज्ञों ने अभिभावकों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण।

हफीज अहमद खान 
कानपुर। नेहरू नगर स्थित वंडर स्टेप्स चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर का प्रथम स्थापना दिवस बच्चों, अभिभावकों, चिकित्सकों एवं थेरेपी विशेषज्ञों की मौजूदगी में मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। केंद्र प्रमुख डॉ. सत्य प्रकाश, विकासात्मक बाल मनोवैज्ञानिक एवं ऑटिज्म सलाहकार, ने कहा कि प्रत्येक बच्चे की विकास यात्रा अलग होती है। केंद्र का उद्देश्य बच्चों की व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार उचित सहयोग एवं उपचार उपलब्ध कराना है। यहां ऑक्यूपेशनल थेरेपी, व्यवहार थेरेपी, संचार थेरेपी, एबीए थेरेपी एवं विशेष शिक्षा के माध्यम से बच्चों के व्यवहार, सीखने, संवाद, सामाजिक सहभागिता और दैनिक जीवन से जुड़े कौशलों के विकास पर कार्य किया जाता है। एमडी एवं बिजनेस हेड अनिल उपाध्याय ने कहा कि संस्था की सफलता बच्चों की छोटी-छोटी उपलब्धियों और अभिभावकों की मुस्कान में दिखाई देती है। उन्होंने बाल विकास एवं प्रारंभिक हस्तक्षेप की गुणवत्तापूर्ण सेवाओं को अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई। वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र नाथ ने अभिभावक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन को बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण बताया। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सत्यम गुप्ता ने बच्चों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। बाल रोग विशेषज्ञ एवं न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. निधिका पांडेय ने समय पर चिकित्सकीय जांच, नियमित थेरेपी और अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता को बच्चों के समग्र विकास के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम में डॉ. शिप्रा जैन, डॉ. शिवम तिवारी सहित थेरेपी टीम के लुबना, पूजा, रवि एवं भावना की सहभागिता रही। समारोह में बच्चों की उपलब्धियों और केंद्र की एक वर्ष की यात्रा को यादगार बनाया गया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम