सास को बिजली के करंट से बचाने गई बहु की मौत।
बेतिया, बिहार।
पुलिस जिला बगहा के चौतरवा थाना क्षेत्र के पातीलार गांव के वार्ड नंबर 10 में बिजली की करंट लगने से एक सास सुमित्रा देवी बुरी तरह चपेट मेंआ गई,जिसको बचाने के लिए उसकी बहू,शकुंतला देवी उसके पास गई,वह भी करंट के चपेट मेंआने से बुरी तरह झुलस गई,दोनों जमीन पर गिर पड़े। शकुंतला देवी की मृत्यु हो गई,जबकि सुमित्रा देवी का इलाज बगहाअस्पताल में चल रहा है,इस घटना से परिजनों में चीखपुकार शुरू हो गई,परिजनों पर मातम छा गया,आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग घर पर जमा हो गए। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि शकुंतला देवी के पति बाहर कमाने गए थे वह घर आ रहे थे,इसी कारण में घर की सफाई हो रही थी,सास सुमित्रा देवी चादर,बिछावन तार पर डाल रही थी,तब तक करंट प्रवाहित हो गया,उसके चपेट मेंआ गई।पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया,पोस्टमार्टम के बादशव को परिजनों को सौंप दिको गया।पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल में जुड़ गई है।
Comments
Post a Comment