सपा का देश बचाओ सम्मेलन संपन्न, पीडीए की एकजुटता का आह्वान।

हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश । 
समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के तत्वावधान में बाकरगंज स्थित जेपी पैलेस में देश बचाओ सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एटा सांसद देवेश शाक्य व लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम करन निर्मल ने भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए महंगाई, बेरोजगारी और कथित वोट चोरी के खिलाफ जनता को जागरूक करने का आह्वान किया। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड नगर अध्यक्ष शादाब आलम एवं लोहिया वाहिनी नगर अध्यक्ष दीपक खोटे ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर मजबूती से जुटने और पीडीए को एकजुट करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया। इस दौरान नंदलाल जायसवाल, विनय गुप्ता, सुधांशु मिश्रा, अरशद दद्दा, शादाब आलम, दीपक खोटे समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम