सपा कानपुर ग्रामीण कार्यालय में मनाई गई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती।
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण कार्यालय, नवीन मार्केट में लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट सोमेंद्र शर्मा ने की तथा संचालन हरि प्रसाद कुशवाहा ने किया।
वक्ताओं ने कहा कि 11 अक्टूबर 1902 को जन्मे जयप्रकाश नारायण महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी चिंतक एवं संपूर्ण क्रांति के प्रणेता थे। उन्होंने देश की आजादी, सामाजिक न्याय और लोकतंत्र की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की बहाली के लिए उनका संघर्ष सदैव याद किया जाएगा। उनके विचार आज भी समाज में समानता और जनहित की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में अनिल सोनकर, नसीम रज़ा, राजू अवस्थी, अमितेश त्रिपाठी, रितेश सोनकर, यामिन खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने लोकनायक के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
Comments
Post a Comment