वक्फ संपत्ति पर भू-माफियाओं का कब्जा, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन


जंगल धूसड़, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
सदर तहसील के चरगांवा विकास खंड के जंगल अहमद अली शाह उर्फ तुर्रा बाजार में इमामबाड़ा स्टेट की संपत्ति पर भू-माफियाओं द्वारा कब्जा कर प्लाट बनाकर बेचने का आरोप लगाकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है ।
वर्षों से कृषि कार्य, साप्ताहिक बाजार, दशहरा मेला और ताजिया मेला लगने वाले इस वक्फ की  जमीन पर अब बाउंड्री कर कब्जा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है । मौके पर लगा वक्फ बोर्ड का बोर्ड हटा दिया गया है ।
बोर्ड में दलालों से सावधान रहने की चेतावनी भी दी गई थी।
ग्रामीणों का कहना है कि पूरी जमीन तकरीबन लगभग 16 एकड़ है । 

बाजार-मेला की जमीन पर बाउंड्री, मजार और रास्ते बंद करने का प्रयास अब इस जमीन पर प्लाट बनाकर बेचा जा रहा है और कब्जे किए जा चुके हैं। साप्ताहिक बाजार और मेले की जमीन पर भी बाउंड्री कर कब्जा किया जा रहा है। बाउंड्री के अंदर मलंग बाबा का मजार स्थित है, जहां ग्रामीण भारी संख्या में पूजा और इबादत करते हैं। भू-माफियाओं द्वारा इसे कब्जा कर गिराने का प्रयास किया जा रहा है ।
इस जमीन पर साप्ताहिक बाजार लगता था। दशहरा और ताजिया मेला सैकड़ों वर्षों से लग रहा है। यहां मलंग बाबा का मजार, हाई मास्ट लाइट, दो सरकारी हैंडपंप और सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुराना वक्फ संपत्ति का बोर्ड हटा दिया गया है ।
ग्राम प्रधान माधो प्रसाद और ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

मौके पर ग्राम प्रधान माधव प्रसाद, अशोक, निजामुद्दीन, इश्तियाक, काली, इंद्रजीत निषाद, मुमताज, मुस्तफा, सालार, हाशमी, सिरताज, मिराज, निशा, फातिमा, सुभान, इश्तियाक, मुन्ना सहित सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर विरोध कर रहे थे । ग्रामीणों का कहना है कि इस जमीन पर कोई सरकारी प्रोजेक्ट या निर्माण होना चाहिए था, लेकिन माफियाओं ने इसे अपने कब्जे में लेकर बेचने का कार्य शुरू कर दिया है। आरोपी की गहन जांच तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आवश्यक है। परिवार आने-जाने के लिए रास्ते की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगा रहे है तथा इस संदर्भ मे पिपराइच थाने में प्राथना पत्र दिया गया है ।
क्षेत्रीय लेखपाल मंजेश व चौकी प्रभारी जंगल धूसड़ शिखा जायसवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है ।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम