वीरगंज में ‘हिमालदेखि विश्वसम्म’ का लोकार्पण, संत सौरभ के जीवन-दर्शन पर केंद्रित है पुस्तक।

27वीं अंतरराष्ट्रीय पुस्तक के रूप में रत्न प्रसाद श्रेष्ठ की कृति का विमोचन, बीना शर्मा की पुस्तक के कवर का भी पुनः लोकार्पण
संवाददाता नूर आलम 
वीरगंज, नेपाल। 
वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक पहल के क्रम में 27वें दिन 27वीं अंतरराष्ट्रीय पुस्तक के रूप में लेखक रत्न प्रसाद श्रेष्ठ, नेपाल की कृति ‘हिमालदेखि विश्वसम्म : सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ’ का वीरगंज के एक होटल में समारोहपूर्वक लोकार्पण किया गया। इसी अवसर पर सांसद बीना शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक के कवर पेज का भी पुनः भौतिक रूप से लोकार्पण हुआ।उक्त पुस्तक धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख, जगत धर्म चक्रवर्ती सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ जी महराज पर आधारित है
कार्यक्रम की संयोजिका बीना शर्मा, सांसद, वीरगंज, नेपाल रहीं। संचालन डॉ. नीरज गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ, मानद कुलपति एवं प्रमुख, धरा धाम इंटरनेशनल रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. एहसान अहमद, लक्ष्मी खड़का, राधा एवं डॉ. सौरभ तिवारी उपस्थित रहे।
समारोह में डॉ. पूजा गुप्ता, निदेशक, ग्रीन ग्लोबल टाइम्स, धर्मेंद्र मिश्र, नंदलाल गुप्ता सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। आयोजन निरोजा ग्रीन इंडिया फाउंडेशन परिवार के तत्वावधान में हुआ।
पुस्तक में संत सौरभ के जीवन-दर्शन, सद्भाव, मानवता, शांति और विश्व-एकता के संदेश को नेपाली दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है। लेखक रत्न प्रसाद श्रेष्ठ ने इसे मानवीय मूल्यों और सामाजिक सद्भाव को समर्पित कृति बताया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारत-नेपाल के सांस्कृतिक एवं मानवीय संबंधों को मजबूत करने में साहित्य की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। ‘हिमालदेखि विश्वसम्म’ का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-प्रकाशन द्वारा किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम