अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए होगा पटना की धरती पर आंदोलन-मशकूर आलम

संवाददाता मो सालिम आजाद 
मधुबनी, बिहार।
 बिहार प्रदेश प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई मधुबनी की बैठक प्रदेश प्रवक्ता सह जिला अध्यक्ष मधुबनी जनाब मो० मशकूर आलम साहब की अध्यक्षता में वाटसन मध्य विधालय के प्रांगण आहुत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मशकूर आलम ने कहा कि अप्रशिक्षित शिक्षकों के मामले में माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने दिनांक- 28.07.26 को आदेश दिया कि जो अप्रशिक्षित शिक्षक हटाये गए हैं उन्हें यथाशीघ्र पुनः योगदान कराया जाए। इस आदेश को अनुपालन कराने हेतु दिनांक- 06.08.2026 को निदेशक प्राथमिक शिक्षा महोदय से भेंट कर आदेश के आलोक में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पुनः योगदान कराने हेतु पत्र प्रेषित करने का आग्रह किया गया निदेशक महोदय ने शीघ्र ही पत्र प्रेषित करने का आस्वासन दिया था साथ ही माननीय शिक्षामंत्री और अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग को आवेदन समर्पित किया गया। सुप्रीम कोर्ट का आदेश आए हुए दो महीने बीत गए लेकिन शिक्षा विभाग की उदासीनता के कारण आज तक अप्रशिक्षित शिक्षकों के पुनः योगदान हेतु पत्र प्रेषित नहीं किया गया इससे शिक्षकों में रोष दिखाई दे रहा है उन्होंने कहा कि इस महिने में पत्र प्रेषित नहीं हुआ तो अगले महीने के प्रथम सप्ताह में पटना की धरती पर भुख हड़ताल किया जाएगा। 
              संघ के उपाध्यक्ष तकी अखतर ने कहा कि जब शिक्षक राज्यकर्मी हो चुके हैं तो अन्य राज्यकर्मी की भांति 7 वें वेतनमान , पुरानी पेंशन और पुरानी सेवाशर्त भी विशिष्ट शिक्षकों को दिया जाए। 
      वहीं रहिका प्रखण्ड प्रधान सचिव मो० सदरे आलम ने कहा कि रहिका प्रखण्ड में अभी भी बहुत सारे शिक्षकों का सेवा पुस्तिका जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना के कार्यालय जमा है लेकिन वो ज्यों का त्यों रखा हुआ है उस पर DPO महोदय का हस्ताक्षर नहीं हुआ है जो चिंता का विषय है DPO से मिलकर शीघ्र समस्या का समाधान  कराया जाएगा। 
    बैठक में मो० सालीम ईमानी, मो० अली , मैमूना खातुन बबीता, मो० फिरोज, नायक जी अहमदी खातुन, आईशा प्रवीण, शाहीन प्रवीण,अनवरी बेगम एवं अन्य मोजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम