आपूर्ति बाधित,कमीशन बढ़ोतरी को लेकर गैस वितरकों ने जताया विरोध।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
गैस एजेंसीयों के वितरकों नेअपनी मांगों को लेकर विरोध जताया।इनकी मुख्य मांगों मेंआपूर्ति बाधित को रोकने,कमीशन में बढ़ोतरी करने को लेकर है। इसकेअलावा गैस कीआपूर्ति बनाए रखने इसमें किसी प्रकार की घोर अनियमितता को बर्दाश्त नहीं की बात कही।
विरोध जताने वाले गैस वितरकों ने संवाददाता को बताया कि "नो मनी,नो इंडेंट" का फॉर्मूला लागू रहेगा जबतक गैस की आपूर्ति पूर्व की भाँती सुचारू रहने,कमीशन में बढ़ोतरी नहीं हो जाती है।
इस दौरान गैस एजेंसी के वितरकों ने बताया कि रिफिलिंग प्वाइंट से गैस का उठाओ नहीं करेंगेऔर न ही इसका चालान गैस रिफिलिंग प्वाइंट पर जमा किया जायेगा।इसको लेकर जिला के सभी गैस वितरक ने धरना प्रदर्शन,कैंडल मार्च निकाला।गैस एजेंसी के वितरकों ने संवाददाता को बताया कि गैस की होम डिलीवरी जारी रहेगा, उपभोक्ताओं को कोई बाधा नहीं होगी। डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने संवाददाता को बताया 26अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर परअपने मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम