महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को डिजिटल शिक्षा और स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय, कानपुर में 14 और 15 अक्टूबर को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण विभाग द्वारा व्याख्यान तथा स्वच्छता समिति और प्रशिक्षण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।14 अक्टूबर को आयोजित व्याख्यान में मुख्य अतिथि छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गोपाल सिंह ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के शिक्षकों के लिए विषय संबंधी ज्ञान के साथ डिजिटल एवं तकनीकी ज्ञान भी आवश्यक है। उन्होंने शिक्षण की नई तकनीकों और मूल्यांकन के आधुनिक तरीकों की जानकारी भी दी।15 अक्टूबर को डॉ. अंजना सोनकर के निर्देशन में स्वच्छता समिति की छात्राओं ने ‘स्वच्छता ही सेवा है’ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अर्चना सक्सेना ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। अनुशासन समिति की अध्यक्ष प्रोफेसर राज किशोरी सिंह और शिक्षक संघ की अध्यक्ष प्रोफेसर अंजिता सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विभाग प्रभारी डॉ. मालती वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।व्याख्यान में मुख्य अतिथि का परिचय डॉ. शबीना अंसारी ने दिया!
Comments
Post a Comment