महर्षि वाल्मीकि ने समाज को सत्य, समानता और मानवता का संदेश दिया - अनिल सोनकर
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण कार्यालय, नवीन मार्केट में आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजवादी नेता अनिल सोनकर ने की तथा संचालन हरि प्रसाद कुशवाहा ने किया।गोष्ठी में वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन,साहित्यिक योगदान और सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपने महान काव्य रामायण के माध्यम से समाज को सत्य,न्याय, मर्यादा और मानवता का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज में समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।
वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों और सामाजिक न्याय की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान और समान अवसर मिलना ही सच्ची सामाजिक समरसता है।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता नसीम रज़ा, एडवोकेट सोमेंद्र शर्मा,पर्मेश्वर् दयाल कांनोजिया,रितेश सोनकर,इम्तियाज़ मदनी, राजू अवस्थी, रंजन पासी सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment