पत्रकार स्वर्गीय हरिलाल सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

धनंजय कुमार शर्मा 
बेल्थरारोड, बलिया। उत्तर प्रदेश 
  कस्बे के चौधरी चरण सिंह त्रिमुहानी पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया के पत्रकार स्वर्गीय हरिलाल सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर पत्रकारों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
 बताते चलें कि विगत वर्ष महावीरी झंडोत्सव के अवसर पर समाचार कवर करते समय डीजे के तीव्र ध्वनि के चपेट में आने से हृदयघाट से उनकी मौत हो गई। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान और समर्पण सराहनीय रहा।इस अवसर पर क्षेत्रीय पत्रकारों ने कहा कि स्वर्गीय हरिलाल सिंह अपनी सरलता, स्वच्छता और पत्रकारिता के प्रति समर्पण के लिए हमेशा याद किए जाते रहेंगे। उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से समाज और क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया। उनकी कार्यशैली और सामाजिक का सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता आज भी लोगों के लिए प्रेरणा श्रोत है। इस घटना से आहत सभी पत्रकारों ने एक जुट होकर डीजे के प्रोग्राम वाले कार्यक्रम को बहिष्कार करने का संकल्प लिया।
 अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शब्बीर अहमद,ओमप्रकाश सिंह,सभासद निलेश दीपू, मोईन इराकी, अरविंद यादव, अनमोल आनन्द, नवीन मिश्रा,शिवकुमार हेमकर, अभयेश मिश्रा, वागेश पांडे, घनश्याम शर्मा, घनश्याम मोदनवाल, सभासद मोहम्मद सद्दाम, धीरज गुप्ता, अमन, उमेश बाबा,रविंद्र राजभर, प्रमोद यादव, रीना कुमारी, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम