आनंद पांडेय की पुस्तक ‘सैंट सौरभ: द ह्यूमैनिटी इक्वेशन’ का कवर जारी
अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक पहल की 30वीं कृति में नवाचार और मानवता के समन्वय पर जोर।
सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक पहल के अंतर्गत 30वें दिन 30वीं अंतरराष्ट्रीय पुस्तक के रूप में लेखक एवं शिक्षाविद् आनंद पांडेय की पुस्तक ‘सैंट सौरभ: द ह्यूमैनिटी इक्वेशन’ का कवर पेज जारी किया गया। पुस्तक का उपशीर्षक ‘व्हेयर कॉन्शसनेस मीट्स इनोवेशन एंड कम्पैशन’ है, जो आध्यात्मिक चेतना, नवाचार और करुणा के समन्वय को अभिव्यक्त करता है।
पुस्तक में जगत धर्म चक्रवर्ती, सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पांडेय जी महाराज के जीवन-दर्शन एवं मानवीय संदेश को आधुनिक तकनीक, शिक्षा और नवाचार के संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है। कृति में तकनीकी प्रगति के साथ मानवीय मूल्यों, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व को जोड़ने पर जोर दिया गया है। इसमें नवाचार को मानव जीवन की गुणवत्ता सुधारने और सामाजिक कल्याण का माध्यम बताया गया है।
आनंद पांडेय स्कूल ऑफ इनोवेशन के संस्थापक हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी के क्षेत्र में 11 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले पांडेय शिक्षाविद् और नवाचार मार्गदर्शक के रूप में सक्रिय हैं। वे विद्यार्थियों के प्रशिक्षण, शैक्षणिक कार्यशालाओं और नवाचारकर्ताओं के मार्गदर्शन से जुड़े रहे हैं।
पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत द्वारा किया गया है। यह कृति संत सौरभ के जीवन-दर्शन और मानवीय विचारों पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक श्रृंखला की 30वीं कड़ी है।
Comments
Post a Comment