जनसमस्याओं पर मंथन कर समाधान का लिया निर्णय।

सभी समाजों को एकजुट कर कार्य करने का आह्वान। 
-सर्व समाज वाल्मीकि शहीद कठपुतली नगर विकास समिति की मासिक बैठक आयोजित। 
वसीम अकरम कुरैशी 
जयपुर, राजस्थान।
सर्व समाज वाल्मीकि शहीद कठपुतली नगर विकास समिति की ओर से हर माह की भांति इस माह भी मासिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें कठपुतली नगर क्षेत्र के विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में क्षेत्र के विकास के लिए सभी समाजों एवं क्षेत्रवासियों को एकजुट होकर कार्य करने का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही सभी के सुख-दुख में साथ खड़े रहने तथा क्षेत्र में विकास से संबंधित किसी भी कार्य के लिए आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया गया।
डॉ. ओपी टांक के अनुसार-बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि यदि क्षेत्र में किसी जनसमस्या का समाधान नहीं हो रहा है, तो सभी पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी एकजुट होकर संबंधित समस्या के समाधान के लिए प्रयास करेंगे। इसके साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ क्षेत्र के पात्र लोगों तक पहुंचाने और योजनाओं को लागू करवाने के लिए भी मिलकर कार्य करने का निर्णय लिया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि कठपुतली नगर के विकास के लिए सभी को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ कार्य करना होगा। बैठक में पारित प्रस्ताव को सभी उपस्थित सदस्यों ने समर्थन दिया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों के लिए आगे भी सभी मिल-जुलकर निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम