बेतिया, बिहार।
दहेज हत्या से होने वाली हत्या,आत्महत्या का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है,नित्यदिन इस तरह की खबरें किसी न किसी ग्रामीण क्षेत्र से मिलती रहती हैं।इसी क्रम मैं संवाददाता को पता चला है कि बैरिया थाना क्षेत्र के बगही निमियाटोला में एक विवाहिता,अनुराधा कुमारी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है।मौत की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर फंदे से लटकी शव को नीचे उतरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतिका की पहचान नीतू उर्फ अमित चौधरी की पत्नी के रूप में की गई है।ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि दोनों ने साल भर पहले भागकर प्रेम विवाह किया थे।मृतिका के पिता ने आरोप लगाया है कि प्रेम विवाह होने के बाद उसका पति लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करता था, दहेज में बुलेट बाइक,एक लाख के लिए मांग किया करता था।दहेज नहीं मिलने पर उसकी हत्या का करने का प्लान बनाया था।
थाना अध्यक्ष को प्रमोद कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतिका के परिवार कीओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ, आवेदन मिलते ही जांच पड़ताल शुरू होगा। पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु काअसली कारण पता चल सकेगा।
Comments
Post a Comment