नेताजी की पुण्यतिथि पर डफरिन अस्पताल में वातानुकूलित महिला प्रतीक्षालय का लोकार्पण

विधायक अमिताभ बाजपेई की पहल, मरीजों और तीमारदारों को वितरित किया गया स्वल्पाहार।हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश। 
समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई द्वारा जिला महिला अस्पताल (डफरिन) में महिलाओं की सुविधा के लिए बनवाए गए वातानुकूलित प्रतीक्षालय का लोकार्पण उनकी माताजी डॉ. ऊषा बाजपेई ने किया। इस अवसर पर अस्पताल के सभी वार्डों में मरीजों और तीमारदारों को स्वल्पाहार वितरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक अमिताभ बाजपेई ने अपनी माताजी को अस्पताल में पूर्व में बनवाए गए नवजात शिशु गहन चिकित्सा केंद्र (एनआईसीयू) का निरीक्षण कराया। साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं और चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया।विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव का पूरा जीवन महिलाओं, गरीबों, शोषितों और वंचितों के अधिकारों, सम्मान तथा सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर जरूरतमंदों की सेवा करना, महिलाओं का सम्मान और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रयास करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।उन्होंने कहा कि डफरिन अस्पताल से उनका भावनात्मक जुड़ाव है, क्योंकि उनका जन्म इसी अस्पताल में हुआ था। ऐसे में नेताजी की पुण्यतिथि पर अपनी माताजी के हाथों महिला प्रतीक्षालय का लोकार्पण कराना उनके लिए विशेष भावनात्मक क्षण रहा।इस अवसर पर श्रीमती वंदना बाजपेई, नीलम रोमिला सिंह, दीपा यादव, दीपिका मिश्रा, हरिओम पांडे, पप्पन शर्मा, कुतुबुद्दीन मंसूरी,मोहम्मद सारिया,दिनेश शुक्ला, आकाश सिंह, चंकी गुप्ता, कीर्तिमान अवस्थी,दुर्गेश चक, विकास मौर्य, प्रशांत मोहन जायसवाल, पुण्य जैन, एहसास बॉबी, इत्यादि लोग रहे!

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम