पर्यावरण संरक्षण अभियान के प्रति जागरूक करने मे पत्रकार

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न। 
भारत समाचार न्यूज एजेंसी 
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन एवं आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के उद्देश्य से इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के तत्वावधान में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम दिनांक 7 जून, दिन रविवार, प्रातः 8:00 बजे नार्मल स्कूल कैम्पस एवं चकला दोयम, गोरखपुर में आयोजित हुआ। पौधारोपण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किया। इस कार्यक्रम में नीम, आंवला, हरसिंगार, अड़हुल, आम, पिपल आदि के पौधे लगाएं गए। इस अवसर पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक / राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि पौधे केवल प्रकृति की सुंदरता नहीं बढ़ाते, बल्कि मानव जीवन को सुरक्षित और स्वस्थ बनाने का सबसे बड़ा आधार हैं। आज बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरणीय संकट के दौर में हर व्यक्ति का यह नैतिक दायित्व है कि वह कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल का संकल्प भी ले। उन्होंने आगे कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि मातृ सम्मान, प्रकृति प्रेम और भविष्य सुरक्षा का संदेश है। जिस प्रकार मां जीवन देती है, उसी प्रकार पौधे पृथ्वी के जीवन का आधार हैं। वे हमें आक्सीजन प्रदान करते हैं, वातावरण को शुद्ध रखते हैं तथा जलवायु संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक पौधा केवल पेड़ नहीं बनता, बल्कि वह भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, छाया, फल, औषधि और पर्यावरण सुरक्षा का स्रोत बनता है। वृक्ष वर्षा को आकर्षित करने, मिट्टी के कटाव को रोकने और जैव विविधता को संरक्षित करने में भी सहायक होते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने मे पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण। 
राष्ट्रीय संगठन सचिव अखिलेश्वर धर द्विवेदी ने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। इस पौधारोपण अभियान को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पूरे देश में चलाया जाएगी। 
 कार्यक्रम में संकल्प लिया गया कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाए। लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का वचन दे। पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक बनाए। हरियाली बढ़ाकर आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य दे।प्रेरणादायक नारे लगायें गए “एक पेड़ मां के नाम, हरियाली बने देश की शान।” “आज पौधा लगाएंगे, कल स्वच्छ भविष्य पाएंगे।” “पेड़ बचाओ – जीवन बचाओ।” "धरती मां का यही पुकार, वृक्ष लगाओ बार-बार।” "हर हाथ एक पौधा, हर दिल में प्रकृति का प्रेम।”
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद इरफानुल्लाह खान, राष्ट्रीय संगठन सचिव अखिलेश्वर धर द्विवेदी, मंडल सचिव गोरखपुर सतीश मणि त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता रमाशंकर गुप्ता, तहसील उपाध्यक्ष गोरखपुर अजमेर खान, परमानन्द जी, मेराज अहमद, सतीश चन्द, आशुतोष कुमार, जुबेर आलम, डॉ. अतीक अहमद, नवेद आलम, मोहम्मद आज़म, रफी अहमद, मोहम्मद अहमद खान आदि पत्रकार एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम