तहसील दिवस में गली में सीवर लाइन व सीसी रोड बनवाने की मांग।
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
तहसील दिवस के अवसर पर 3 अक्टूबर को कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद परवेज आलम ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर वार्ड 83, जोन-1 के अंतर्गत उस्मानिया स्कूल के पीछे बेगमगंज की गली में सीवर लाइन एवं सीसी रोड बनवाने की मांग की।
ज्ञापन में उन्होंने बताया कि पूर्व जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने 9 सितंबर 2025 को महाप्रबंधक जलकल को समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए थे, लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। जलभराव व गंदगी के कारण क्षेत्र में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम और जलकल विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।
मोहम्मद परवेज आलम ने समस्या का समाधान न होने पर मानसिक परेशानी का भी उल्लेख किया।
Comments
Post a Comment