गांधी जी के विचार पूरी दुनिया में शांति और प्रेरणा का स्रोत - डॉ. कुलदीप पाण्डेय

एम. ए. एकेडमी, तुर्कमानपुर में गांधी जयंती मनायी गई। 
सेराज अहमद कुरैशी 
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
एम. ए. एकेडमी, तुर्कमानपुर में हर साल की तरह इस साल भी गांधी जयंती बहुत धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की फोटो पर माल्यार्पण करके उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय के सभी बच्चों ने तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम को पेश किये। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कुलदीप पांडेय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जी ने अपना पूरा जीवन देश की आजादी और समाज सुधार के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी पूरी दुनिया में शांति और प्रेरणा का स्रोत हैं।  कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी डॉ. दीनानाथ सिंह ने सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए बताया कि आप लोग इसी तरह मेहनत करते रहिए एक दिन आप लोग भी अपने उम्दा मुकाम को हासिल करते हुए अधिकारी, प्रशासनिक सेवा और अलग-अलग क्षेत्र में अपना परचम लहराएंगे। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि गोल्ड मेडलिस्ट एडवोकेट मोहम्मद राफे ने बताया कि  गांधी जी ने जो भारत का सपने देखे थे उस सपने को साकार करने के लिए आज के हर बच्चों को उनके नक्शे कदम पर चलना होगा तब जाकर कहीं गांधी जी के सपने को साकार किया जा सकता है। अति विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सेराज कुरैशी ने भी बच्चों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के डायरेक्टर डॉ.  मोहम्मद आकिब अंसारी ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या सीमा परवीन  और उप प्रधानाचार्या निदा फातमा ने अपने आने वाले सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर एक वर्षीय उर्दू डिप्लोमा कोर्स और दो वर्षीय अरबी डिप्लोमा कोर्स कंप्लीट करने वाले सभी अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। साथ ही साथ  विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षकों और सभी अतिथियों को राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 देकर सम्मानित किया गया। उर्दू डिप्लोमा कोर्स और 2 वर्षीय अरबी डिप्लोमा कोर्स कंप्लीट करने वाले सभी अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। साथ ही साथ  विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षकों और सभी अतिथियों को राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 देकर सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर मुनाजिर हसन, फैजान सरवर, तबरेज सिद्दीकी, सुशील सिंह, नेहाल सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी, मोहम्मद समीर, राज कौशिक, आदि लोगों के साथ-साथ विद्यालय के सभी बच्चे, शिक्षक एवं शिक्षिकायें उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम