समाजवादी व्यापार सभा ने महेंद्र सिंह यादव को सौंपी महानगर कमेटी में जिम्मेदारी।

हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
समाजवादी पार्टी व्यापार सभा, कानपुर महानगर के अध्यक्ष नन्द लाल जायसवाल ने पार्टी के प्रति निष्ठा एवं सक्रियता को देखते हुए महेंद्र
 सिंह यादव को सपा व्यापार सभा में नगर उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। इस संबंध में 13 अक्टूबर 2026 को मनोनयन पत्र जारी किया गया।
मनोनयन पत्र में विश्वास जताया गया कि सुरेंद्र सिंह यादव समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएंगे।उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं और व्यापार सभा के पदाधिकारियों में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम