एचवी कराटे एंड फिटनेस हब के विजेता खिलाड़ियों का सम्मान, पदक जीतकर बढ़ाया कानपुर का गौरव।
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
स्थानीय एचवी कराटे एंड फिटनेस हब में विभिन्न कराटे प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के जज सिहान विजय कुमार रहे, जबकि आयोजन अकादमी की निदेशक हेमलता के नेतृत्व में किया गया।हाल ही में आयोजित बेबी गेम्स और ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए। बालक वर्ग में आराध्य शुक्ला और उत्कर्ष ने काता व कुमिते में स्वर्ण पदक जीते। शिवाय ने काता में रजत और कुमिते में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। रियान ने भी काता और कुमिते में दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।बालिका वर्ग में मोहिका ने काता और कुमिते में स्वर्ण पदक हासिल किए। आद्रिका पाल ने कुमिते में रजत और काता में कांस्य पदक जीता। ऋवि ने काता में कांस्य और कुमिते में रजत पदक प्राप्त किया, जबकि ऋवनी ने काता में कांस्य पदक हासिल किया। कायरा ने काता और कुमिते में रजत पदक जीते।इसके अलावा, ऋदमा कुमार ने आईसीएसई नेशनल प्रतियोगिता में कुमिते में रजत पदक जीतकर कानपुर का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशिक्षक विशी विजय कुमार को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।समारोह में सभी विजेता खिलाड़ियों को माला पहनाकर मेडल और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि सिहान विजय कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Comments
Post a Comment