गांजा बरामदागी के मामले मेंआरोपियों की मदद करने में दरोगा हुए निलंबित।
बेतिया, बिहार।
पुलिस ने एक कार्रवाई के दौरान करीब 230 किलो गांजा बरामद किया था, इस मामले में 8 आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कांड की जांच की जिम्मेदारी, तत्कालीन दरोगा,पूजा कुमारी को दी गई थी। केस के रिव्यू के दौरान DIG ने अनुसंधान के दरोगा की भूमिका संदिग्ध मिली। उन्होंने संवाददाता को बताया कि केस डायरी मेंआरोपियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया, इसके बाद डीआईजी ने दरोगा को निलंबित करने काआदेश दिया,इधर भैरोगंज थाने में तैनात दो सिपाहियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।गस्ती ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने केआरोप में दोनों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। यह घटना पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना की तत्कालीन दरोगा सरकार अनुसंधान करता पूजा कुमारी को चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया।निलंबन की कार्रवाई करते हुए निलंबनअवधि में दरोगा का मुख्यालय मोतीहारी पुलिस लाइन निर्धारित किया गया है।
Comments
Post a Comment