शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में डॉ. राजेश चंद्र गुप्ता का सघन जनसंपर्क।
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में शिक्षक नेता एवं शिक्षाविद् डॉ. राजेश चंद्र गुप्ता ने विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों एवं शिक्षिका मतदाताओं से संपर्क एवं संवाद किया। उन्होंने मतदाताओं से ध्रुव कुमार त्रिपाठी के पक्ष में मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान डॉ. गुप्ता ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सरदार नगर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, हाटा बाजार, कुशीनगर, राजकीय हाई स्कूल, पतरा, भटहट, गोरखपुर सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर शिक्षक-शिक्षिकाओं से चुनाव को लेकर संवाद किया।
इस दौरान विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, हाटा बाजार, कुशीनगर के प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र प्रसाद जी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शिवमूर्ति राय जी ने डॉ. राजेश चंद्र गुप्ता को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि शिक्षक समाज की आवाज को मजबूती देने तथा शिक्षकों के हितों के लिए ध्रुव कुमार त्रिपाठी को भारी मतों से विजयी बनाना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों से एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला और डॉ. गुप्ता ने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर लगातार समर्थन जुटाने का प्रयास किया।
Comments
Post a Comment