नाइजीरिया के प्रो. डॉ. चुक्वुनोन्सो चार्ल्स ओफोडुम की ‘सेंट सौरभ’ पुस्तक का कवर जारी।
‘द यूनिवर्सल विजडम ऑफ अफ्रीका एंड इंडिया’ में भारत-अफ्रीका की सांस्कृतिक विरासत और मानवता के साझा मूल्यों का संदेश
सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, भारत।
सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ जी महाराज के जीवन-दर्शन और मानवीय विचारों को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने की साहित्यिक पहल के तहत लगातार 33वें दिन 33वीं अंतरराष्ट्रीय पुस्तक का कवर जारी किया गया। नाइजीरिया के विधि विशेषज्ञ, शिक्षाविद् एवं लेखक प्रो. डॉ. चुक्वुनोन्सो चार्ल्स ओफोडुम की पुस्तक ‘द यूनिवर्सल विजडम ऑफ अफ्रीका एंड इंडिया: सेंट सौरभ’ का कवर विमोचित हुआ।।
पुस्तक का उपशीर्षक ‘ब्रिजिंग सिविलाइजेशंस थ्रू विजडम, कम्पैशन एंड ह्यूमन वैल्यूज’ है। कृति में भारत और अफ्रीका की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं के बीच संवाद स्थापित करने के साथ मानवता, करुणा, एकता, शांति और सद्भाव जैसे सार्वभौमिक मूल्यों को प्रमुखता दी गई है। इसका उद्देश्य विभिन्न संस्कृतियों के बीच परस्पर सम्मान, सहयोग और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की भावना को प्रोत्साहित करना है।
कानून और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं लेखक
प्रो. डॉ. चुक्वुनोन्सो चार्ल्स ओफोडुम नाइजीरिया के विधि विशेषज्ञ, शिक्षाविद् और लेखक हैं। उनके परिचय के अनुसार, कानून, मानवाधिकार, शांति शिक्षा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग उनके प्रमुख रुचि क्षेत्र हैं।
पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत द्वारा किया गया है। यह कृति भारत और अफ्रीका के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने तथा संत सौरभ जी महाराज के जीवन-दर्शन के माध्यम से मानवता, न्याय, एकता और विश्वशांति का संदेश अंतरराष्ट्रीय पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास है।
Comments
Post a Comment