अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश,दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा।
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में,पुलिस अधीक्षक,कुमार गौतम की अध्यक्षता मेंअपराध गोष्ठी काआयोजन हुआ,इस बैठक में जिले में अपराध नियंत्रण,लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, विधि-व्यवस्था,आगामी त्यौहारों,दुर्गा पूजा, दीपावली,छठ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। जिला पुलिस कप्तान ने पुलिस अधिकारियों को महत्वपूर्ण कांडों की प्राथमिकता के आधार पर जांच करते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने,संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने,वाहन जांच अभियान प्रभावी तरीके से चलाने को कहा।बैठक में त्यौहारों,दुर्गा पूजा, दीपावली,छठ के दौरान शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने,अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई, लंबित वारंट-कुर्की का समय पर निष्पादन तथा डायल-112 से प्राप्त आवेदनों सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Comments
Post a Comment