कलेक्ट्रेट पर सपाइयों का प्रदर्शन, CEC के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन।

हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें उठाईं।
प्रदर्शन के बाद सपा प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी सौरभ सिंह को सौंपा। महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में गड़बड़ी कर विपक्ष से जुड़े मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। उन्होंने SIR प्रक्रिया की जांच कराने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग की।
हाजी फजल महमूद ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए और मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाया जाए। सपा नेताओं ने EVM की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की भी मांग रखी।
प्रदर्शन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव ‘मिंटू’, महासचिव संजय सिंह ‘बंटी सेंगर’, विधायक अमिताभ बाजपेई, केके शुक्ला, नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर, कमलेश ओमर, सुलेखा यादव, दीपक खोटे, शादाब आलम, अर्पित त्रिवेदी, अरमान खान, शिवकुमार बाल्मिक, राजेश कश्यप, मुमताज मंसूरी, हुकुम सिंह, महेंद्र सिंह, सत्यनारायण गहरवार, सुधांशु मिश्रा, दीपिका मिश्रा, फलक नाज, दीपशिखा, पूजा यादव, दीप्ति सिंह, बृजलाल यादव, राजकुमार पाल और राजेंद्र जायसवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम