कानपुर में LIONEXA के कॉर्पोरेट ऑफिस का शुभारंभ, रियल एस्टेट कंसल्टेंसी के क्षेत्र में बढ़ाएगी कदम।
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
रियल एस्टेट कंसल्टेंसी के क्षेत्र में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की दिशा में LIONEXA कंपनी की कानपुर शाखा के कॉर्पोरेट ऑफिस का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कंपनी की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
LIONEXA के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) श्री कौसर नवाज़ ने बताया कि कंपनी ऐसी प्रॉपर्टीज की पहचान करने पर विशेष ध्यान देती है, जिनमें भविष्य में मूल्यवृद्धि (Appreciation) और विकास की अच्छी संभावनाएं हों। कंपनी का उद्देश्य प्रॉपर्टी की लोकेशन, विकास की संभावनाओं और संभावित ग्रोथ को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों के सामने उपयुक्त विकल्प प्रस्तुत करना है।
इस अवसर पर सैयद शाहिद ने बताया कि LIONEXA की कानपुर शाखा रियल एस्टेट प्रॉपर्टी कंसल्टेंट के रूप में काम करेगी। इसके माध्यम से ग्राहकों को विभिन्न प्रोजेक्ट्स की जानकारी देने और उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप प्रॉपर्टी के चयन में मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।फिलहाल कंपनी का मुख्य फोकस दो प्रोजेक्ट्स पर है। इनमें BIIGTECH, ग्रेटर नोएडा और RAKOASIS, रास अल खैमाह, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) शामिल हैं। कंपनी इन प्रोजेक्ट्स से जुड़े प्रॉपर्टी विकल्पों और निवेश की संभावनाओं से ग्राहकों को परिचित कराने की दिशा में काम कर रही है।
कॉर्पोरेट ऑफिस के शुभारंभ के अवसर पर इरम इक़बाल, सैयद मोहम्मद अनवर, शाकिर उल इस्लाम, मुशीर सिद्दीकी, हिमांशु भटनागर सहित अन्य गणमान्य लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभी ने LIONEXA की इस नई शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं।कंपनी का लक्ष्य ग्राहकों को बेहतर प्रॉपर्टी विकल्पों की जानकारी उपलब्ध कराना और रियल एस्टेट कंसल्टेंसी के माध्यम से उन्हें सोच-समझकर निवेश संबंधी निर्णय लेने में सहयोग प्रदान करना है।
Comments
Post a Comment