अंडमान निकोबार में जुटे NAF के पदाधिकारी, मछुआरा समाज के हित में पारित हुए प्रस्ताव।

अंडमान निकोबार में 
अंडमान निकोबार द्वीपसमूह।
 नेशनल एसोसिएशन ऑफ फिशरमेन (NAF) की कार्यकारिणी समिति की बैठक 4 अक्टूबर 2026 को अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में आयोजित हुई। बैठक का आयोजन NAF के प्रदेश अध्यक्ष एफ. रुबिन फरनांडो द्वारा किया गया।बैठक में NAF के चेयरमैन डॉ. जी.के. भांजी, राष्ट्रीय महासचिव राम कुमार एडवोकेट, उपाध्यक्ष विजय वशुदेव वोर्लिकार, कोषाध्यक्ष डॉ. एम.के. तोमर, संयुक्त सचिव आशा भांजी सहित कार्यकारिणी समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह तथा बड़ी संख्या में मछुआरा समाज के लोग भी बैठक में शामिल हुए।बैठक में मछुआरा समाज की समस्याओं, उनके हितों तथा सामाजिक एवं आर्थिक विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समाज के विकास और अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श के बाद कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए।पदाधिकारियों ने कहा कि मछुआरा समाज के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा विकास के लिए संगठन लगातार प्रयास करता रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम