समाजभूषण पुरस्कारार्थियों को अब डिपो स्तर पर मिलेगा NCMC रियायती कार्ड।

सैय्यद अनवर कादरी 
हिंगोली, महाराष्ट्र। 
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर समाजभूषण पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं तथा महाराष्ट्र शासन की ओर से यात्रा रियायत के लिए पात्र अन्य लाभार्थियों को अब अपने संबंधित एसटी डिपो से यात्रा रियायत पास को NCMC कार्ड में परिवर्तित कराना होगा। महाराष्ट्र राज्य डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर समाजभूषण संघ के राज्य कार्याध्यक्ष एवं पत्रकार डॉ. विजय निलावार ने पात्र लाभार्थियों से 15 अक्टूबर तक यह प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की है।
डॉ. निलावार ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल के महाव्यवस्थापक (यातायात) ने 1 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में राज्य के सभी विभाग नियंत्रकों और 251 आगार प्रमुखों को निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार संबंधित पात्र लाभार्थियों के रियायती पास को NCMC कार्ड में परिवर्तित करने की प्रक्रिया पूरी की जानी है।
महाराष्ट्र शासन के निर्णय के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुरस्कारार्थियों सहित पात्र लाभार्थियों, मरीजों, खिलाड़ियों तथा अन्य संबंधित श्रेणियों को अब तक मैन्युअल पास के माध्यम से यात्रा रियायत दी जाती रही है। महामंडल द्वारा NCMC कार्ड योजना लागू किए जाने के बाद पात्र रियायतधारकों को इस सुविधा का लाभ लेने का आह्वान किया गया है।
इस संबंध में महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल के महाव्यवस्थापक (यातायात) ने 1 अक्टूबर 2026 को आदेश क्रमांक वाहतूक/राप/वाह/एनसीएमसी कार्ड/5731 के तहत राज्य के सभी प्रादेशिक व्यवस्थापकों एवं विभाग नियंत्रकों को निर्देश जारी किए हैं।
डॉ. निलावार ने कहा कि राज्य के सभी 251 एसटी आगारों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को NCMC कार्ड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया 15 अक्टूबर तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी प्रकार की कठिनाई होने पर संबंधित आगार प्रमुख अथवा विभाग नियंत्रक से जानकारी लेकर कार्ड बनवाया जा सकता है। समस्या का समाधान न होने पर संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों अथवा महाव्यवस्थापक (यातायात), मुंबई से संपर्क करने की अपील भी उन्होंने की है।
उन्होंने राज्य के सभी पात्र रियायत पासधारकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर NCMC कार्ड बनवाकर इस सुविधा का लाभ लेने का आग्रह किया है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम