नवागत पुलिस अधीक्षक के रूप में डॉo ईरज राजा को बलिया की जिम्मेदारी, किया पदभार ग्रहण।

धनंजय कुमार शर्मा
बलिया।उत्तर प्रदेश 
जनपद बलिया के नए पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में आधिकारिक तौर पर अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कार्यालय में मौजूद पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और बलिया जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त -दुरुस्त रखने तथा अपराध नियंत्रण को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा की। पदभार ग्रहण करने के उपरांत नवागत पुलिस अधीक्षक ने जिले के राजपत्रिक अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ एक परिचयात्मक बैठक की। बैठक देर रात तक चली। बैठक के दौरान एसपी ने जिले की कानून व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि अपराधियों और अवैध गतिविधियों में शामिल माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून -व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को सक्रियता के साथ काम करना होगा।
   एसपी ने कहा की थानों और पुलिस कार्यालय में आने वाले हर फरियादी की समस्या गंभीरता से सुनी जाएगी। शिकायतों का समय पर और न्यायपूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाएगा। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों में त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाना प्राथमिकता होगी।
    एसपी ने आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने के लिए पुलिस की पैदल गश्त बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाने की बात कही।
    बैठक में पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल,एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा,क्षेत्राधिकारी,प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बलिया समेत पुलिस कार्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम