चिरौरा में PDA जन चौपाल, समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने किया संवाद।

चिरौरा में PDA जन चौपाल, समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने किया संवाद

हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
अकबरपुर रनिया विधानसभा क्षेत्र के चिरौरा (रनिया) में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय सचिव राजाराम पाल के नेतृत्व में PDA जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एटा सांसद देवेश शाक्य रहे। जन चौपाल में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे सामने रखे।
सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना लोकतंत्र की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। PDA जन चौपाल के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है।
पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा कि जन चौपाल का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर किसान, मजदूर, युवा, महिलाओं और वंचित वर्गों की समस्याओं को समझना और उनकी आवाज को मजबूती से उठाना है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनसंवाद और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान जारी रहेगा।
सपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार यादव उर्फ बबलू राजा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता की समस्याओं को सुनेंगे और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव, लाखन सिंह यादव, रनियां नगर पंचायत अध्यक्ष विटान दिवाकर, पूर्व राज्यमंत्री कुलदीप संखवार, अमर सिंह पाल, शेखू खान, सरनाम सिंह, ब्रजमोहन फौजी, रमेश कुशवाहा, ज्ञान सिंह पाल, रामचंद्र कुरील, ललित पाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम