सांसद देवेश शाक्य और पूर्व विधायकों ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, PDA की एकजुटता पर दिया जोर।

हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश। 
समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण के अंतर्गत कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र की PDA जनपंचायत शारदा नगर स्थित यस ग्राण्ड में आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एटा सांसद देवेश शाक्य रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक मुनीन्द्र शुक्ला और सतीश कुमार निगम शामिल हुए। सभा की अध्यक्षता हरि कुशवाहा ने की तथा संचालन चंद्रशेखर यादव ने किया।जनपंचायत को संबोधित करते हुए सांसद देवेश शाक्य सहित अन्य वक्ताओं ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी की रणनीति और PDA की एकजुटता पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि PDA यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक सहित पीड़ित, दुखी एवं अपमानित वर्ग के लोग वर्तमान सरकार की नीतियों से परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि यह वर्ग समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहता है।सभा के दौरान विभिन्न धर्मों के लोगों ने हाथ उठाकर मुख्य अतिथि के प्रस्तावों का समर्थन किया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच पहुंचकर PDA की विचारधारा और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में पार्षद रामविलास निषाद,परमेश्वर दयाल कनौजिया, पूर्व पार्षद विभूति आशा सिंह, पूर्व पार्षद डॉ. रमेश कुशवाहा, अनिल करियार, उपेंद्र पांडेय,कार्तिकेय शुक्ला,रामजी सविता,सुनीता, मालती यादव, प्रदीप वाल्मीकि,अमित श्रीवास्तव, मोहम्मद यामीन खान, वसीद सिद्दीकी, सुजीत सिंह, रामपाल कुशवाहा, राजेश यादव,रोहित राज, राजेंद्र, महेंद्र कुशवाहा और दिलीप निषाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे!

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम