UPI पर MDR शुल्क के विरोध में व्यापारियों का घंटाघर पर जोरदार प्रदर्शन।

हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
 UPI डिजिटल भुगतान पर MDR (Merchant Discount Rate) शुल्क लगाए जाने के विरोध में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में सोमवार को घंटाघर स्थित भारत माता प्रतिमा स्थल पर व्यापारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व मंडल के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद कलीम ने किया।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में व्यापारी एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। व्यापारियों ने कहा कि UPI आज छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम बन चुका है। ऐसे में UPI लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जाना व्यापारियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालेगा।
महानगर अध्यक्ष मोहम्मद कलीम ने कहा कि व्यापारी पहले से ही विभिन्न प्रकार के खर्चों और बढ़ती लागत का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में डिजिटल भुगतान पर MDR शुल्क लगाया जाना उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की कि UPI भुगतान व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और शुल्क-मुक्त रखा जाए।
व्यापार मंडल ने कहा कि व्यापारी हितों से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर संगठन अपनी आवाज उठाता रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने UPI पर MDR शुल्क बंद करने की मांग को लेकर नारेबाजी की।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम