UPI पर प्रस्तावित MDR चार्ज के विरोध में व्यापारियों ने थाली-चम्मच बजाकर किया प्रदर्शन।
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
UPI भुगतान पर प्रस्तावित MDR चार्ज के विरोध में सोमवार, 12 अक्टूबर को समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कानपुर में पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सचिव हरदीप सिंह रखरा एवं कार्यक्रम संयोजक काले खा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने किया जूही परमपुरवा स्थित पॉपुलर धर्म कांटा से गोविंद नगर के अन्नपूर्णा गेस्ट हाउस तक निकाले गए मार्च में कार्यकर्ताओं ने थाली-चम्मच बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के निर्देश पर आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और विरोध संबंधी तख्तियां लेकर केंद्र सरकार से प्रस्तावित 0.04 प्रतिशत MDR चार्ज पर पुनर्विचार करने की मांग की। संगठन का कहना है कि इस तरह के शुल्क से छोटे दुकानदारों, खुदरा व्यापारियों और कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की आशंका है।प्रदर्शन के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल, सुलभ और किफायती बनाए रखना जरूरी है। व्यापारियों के हितों से जुड़े निर्णय लेने से पहले व्यापारिक संगठनों और संबंधित हितधारकों से संवाद किया जाना चाहिए।समाजवादी व्यापार सभा ने केंद्र सरकार से प्रस्तावित शुल्क पर पुनर्विचार कर व्यापारियों के हितों की रक्षा करने की मांग की।प्रदर्शन में प्रदेश सचिव हरदीप सिंह रखरा और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य काले खां सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। विरोध प्रदर्शन में हरदीप सिंह रखरा काले खा गुरदीप सिंह संदीप पोचर इंद्रजीत सिंह,राम गोपाल पुरी, महेश कनौजिया अरुण पांडे मोहम्मद साबिर चमन सोनकर परवेज फहमीदा खातून राजू,राजा, शिवम पांडे जगत इत्यादि लोग रहे!
Comments
Post a Comment